योग की परिभाषा।

योग की परिभाषा:- मित्रों योग का शाब्दिक अर्थ होता है, जोड़ना या जुड़ना। जब हम दो संख्याओं को मिलाकर जोड़ देते हैं ,तो इसे योग कहा जाता है। ऐसे ही जब जीव आत्मा को परमात्मा से मिला दिया जाता है या जोड़ दिया जाता है तो इस योग कहते हैं।

मित्रो हमें योगासनों का नियमित अभ्यास करना चाहिए। इसके लिए उपयुक्त समय प्रातः काल का होता है। प्रातः कालीन बेला में दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर हमें योग और आसनों का अभ्यास करना चाहिए।योगासनों के नियमित अभ्यास से हमारा शरीर तंदुरुस्त और मन प्रसन्ना रहता है। और आपने सुना होगा कि "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है" अतः हमें नियमित रूप से प्रमुख आसनों और प्राणायाम आदि का अभ्यास करना चाहिए।



टिप्पणियाँ